Posts

Showing posts from November, 2013

जीवन में विज्ञान की उपयोगिता

  जीवन में '' विज्ञान की उपयोगिता   सृष्टी में जीवों के प्रादुर्भाव काल से हम अपने वर्तमान काल तक को देखें तो '' विज्ञान किसी न किसी रूप में हम से जुड़ा रहा है। हमारा जीवन '' विज्ञान के बगैर अधूरा है। हमारे विकास की एक - एक गाथा वैज्ञानिक सोच की ही देन है। इसने हमारे जीवन की कायाकल्प कर दी है।   प्रारंभिक मानव वनों में रहता था और कंद - मूल व शिकार पर निर्भर था , अपितु उन्हें विज्ञान का आभास था। इसी वैज्ञानिक सोचवश उन्होंने अपने शिकार करने का ढंग , रहन - सहन और खान - पान में परिवर्तन लाया। आग का आविष्कार , शिकार के लिए पत्थरों की जगह धातुओं से बने हथियारों का प्रयोग , शिकार को पका कर खाने की पद्धति और अन्नोत्पादन की कलाएं आदि मानवीय वैज्ञानिक सोच का ही परिणाम है। आज के परिप्रेक्ष्य में आरंभिक मानव का दायरा संकीर्ण था , परन्तु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इन प्रारंभिक खोजों ने ही मानवीय विक