Posts

Showing posts from July, 2015

विज्ञान की उपलब्धियां

विज्ञान की क्रांतिकारी उपलब्धियां जब भी विज्ञान शब्द की बात होती है लोग आधुनिक आविष्कारों के बारे में सोचने लगते हैं लेकिन इसका इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। विज्ञान प्रकृति के हर वस्तु में विद्यमान है। विज्ञान संसार की सबसे अनमोल उपलब्धि है। जब मानव विज्ञान से परिचित नहीं था , उसका जीवन पशु के समान था। मानव पशुओं की भांति जंगलों और गुफाओं में रहता था। भोजन के रूप में फल-फूल , कंद-मूल एवं पशुओं का शिकार करके प्रयोग करता था। मांस को कच्चा ही खाता था। इन सब के कारण वे हमेशा अनेक रहस्यमयी बीमारियों से पीड़ित रहते थे और उनकी अकाल मृत्यु भी हो जाती थी। लेकिन विज्ञान के प्रयोगों ने मानव को पशु से मानव बना दिया। उनका जीवन सुंदर हो गया। विज्ञान के ज्ञान से मानव ने सर्वप्रथम आग का आविष्कार किया। यह मानव की सबसे बड़ी खोज थी जिसने उसके जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। अब वह कच्चा मांस खाने के बजाय उसे भून कर खाने लगा इससे बीमारियों का खतरा कम हो गया। अंधेरे में पशुओं के डर से मुक्ति मिली। अब वो गुफाओं में रात के अंधेरे पर विजय पा चुके थे। कालांतर में उन्होने आग से जंगलों को साफ करन