Posts

Showing posts from August, 2015

वैज्ञानिक

वैज्ञानिक वैज्ञानिक अर्थात वह व्यक्ति जिसने विज्ञान का गहन अध्ययन तथा कोई नए खोज किया हो। वैज्ञानिक , मानवों में श्रेष्ठतम होता है। अपने बुद्धि , कौशल और सामर्थ्य से वह समाज और देश को नयी दिशा प्रदान करता है। वैज्ञानिकों ने इस पृथ्वी को अधिकतम मानव के अनुकूल बनाया है।      हम प्रतिदिन अनेकों सामग्रियों का उपयोग करते हैं , ये सारी सामग्रियों किसी न किसी रूप में वैज्ञानिक खोज का ही परिणाम है। चाहे घर में जलने वाला बल्ब हो या खाना पकाने का चूल्हा अथवा आधुनिक वाहन सब वैज्ञानिकों की ही देन है। प्रांरभिक मानव वनों में रहता था और कच्चा मांस , फल-फूल खाकर जीवित रहता था , लेकिन किसी वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति ने आग का और फिर चाक का आविष्कार किया। इससे मानव का जीवन ही बादल गया। कालांतर में खेती की खोज ने स्थायी रूप से रहने और घर बनाने को उन्हें प्रेरित किया। इस तरह समय बीतता गया और अनेक खोज किए गए।      गैलीलियो , न्यूटन , मार्कोनी , अल्फ्रेड नोबेल , आइन्स्टाइन , राइट ब्रदर्स , जगदीश चन्द्र बसु जैसे हजारों वैज्ञानिकों ने अपने आविष्कारों से दुनिया को अधिक से अधिक सुविधा जनक