Posts

Showing posts from November, 2017

बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका

बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका विश्व तेजी से बदल रहा है , ऐसे में भारत में बदलाव कोई नई बात नहीं होगी। इस बदलते युग में किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों से कमतर आंकना संभव नहीं है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कौशल से पूरे विश्व के लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। इन सब का ही परिणाम है कि भारत जैसे विकाशसील देश में महिलाओं की भूमिका और उपयोगिता को समझा जाने लगा है। हमारा देश प्राचीन काल से ही विश्वगुरु के रूप में प्रतिस्थापित है और अपनी सभ्यता - संस्कृति के लिए पूरे विश्व पटल पर अपनी छाप बनाए रखा है। हमारे देश में महिलाओं की भूमिका को समझने के लिए हमें अतीत के पन्नों को पलटना होगा। मैं इसे काल क्रम के माध्यम से समझाने का प्रयास कर रहा हूँ :- (i)        वैदिक युग : इस युग में महिलाओं की स्थिति आज की महिलाओं की अपेक्षा अत्यंत सुदृढ़ थी। महिलाओं को समाज में भरपूर आदर और सम्मान प्राप्त था। महिलाओं की सा