वैज्ञानिक

वैज्ञानिक

वैज्ञानिक अर्थात वह व्यक्ति जिसने विज्ञान का गहन अध्ययन तथा कोई नए खोज किया हो। वैज्ञानिक, मानवों में श्रेष्ठतम होता है। अपने बुद्धि, कौशल और सामर्थ्य से वह समाज और देश को नयी दिशा प्रदान करता है। वैज्ञानिकों ने इस पृथ्वी को अधिकतम मानव के अनुकूल बनाया है।

     हम प्रतिदिन अनेकों सामग्रियों का उपयोग करते हैं, ये सारी सामग्रियों किसी न किसी रूप में वैज्ञानिक खोज का ही परिणाम है। चाहे घर में जलने वाला बल्ब हो या खाना पकाने का चूल्हा अथवा आधुनिक वाहन सब वैज्ञानिकों की ही देन है। प्रांरभिक मानव वनों में रहता था और कच्चा मांस, फल-फूल खाकर जीवित रहता था, लेकिन किसी वैज्ञानिक सोच के व्यक्ति ने आग का और फिर चाक का आविष्कार किया। इससे मानव का जीवन ही बादल गया। कालांतर में खेती की खोज ने स्थायी रूप से रहने और घर बनाने को उन्हें प्रेरित किया। इस तरह समय बीतता गया और अनेक खोज किए गए।

     गैलीलियो, न्यूटन, मार्कोनी, अल्फ्रेड नोबेल, आइन्स्टाइन, राइट ब्रदर्स, जगदीश चन्द्र बसु जैसे हजारों वैज्ञानिकों ने अपने आविष्कारों से दुनिया को अधिक से अधिक सुविधा जनक बना दिया है। टीवी, कम्प्युटर, मोबाइल, आधुनिकतम वाहन, प्रकाश के विविध बल्ब, एयर कंडीशनर आदि ने मानव को स्वर्ग तुल्य सुविधाओं से परिपूर्ण कर दिया है।  गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो गया है अथवा प्रयास जारी हैं। मानव अंग-प्रत्यारोपन आज आम बात हो गयी है। घर बैठे हम दुनिया भर का ज्ञान अर्जित कर पा रहे हैं। ये सब हजारों वैज्ञानिकों और उनकी खोजों का ही परिणाम है।


     वैज्ञानिकों को ईश्वर तुल्य माना गया है, इसके बावजूद भी उनके कुछ कृत्य आज समस्त मानव जाति के लिए खतरा साबित हो गया है। हथियारों की होड़ ने आधुनिकतम और हिंसक हथियारों को जन्म दिया है। परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, मिसाइल आदि से लोगों के प्राण का खतरा उत्पन्न हो गया है। आधुनिक हथियारों तथा बम का प्रयोग आतंकवादी आतंक फैलाने के लिए कर रहे हैं। इससे मानवता शर्मशार हो रही है। इस तरह ये आविष्कार वरदान बनाने के बजाय अभिशाप बन गए हैं। अतः आज के वैज्ञानिकों को अपने नए आविष्कारों की खोज के दौरान इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे ऐसे आविष्कारों से बचे जिससे भविष्य में मानव जाति को खतरा हो। उन्हें समाज के लिए उपयोगी आविष्कारों पर ध्यान देना चाहिए। इससे देश और समाज मे वो सदा के लिए अमर हो जाएंगे। देश को ऐसे वैज्ञानिकों कि जरूरत है जिससे देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके। 

Comments

Popular posts from this blog

विद्या सबसे बड़ा धन है ।

मेरे सपनों का भारत

समय का सदुपयोग